1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में रेज़िडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ख़त्म

महाराष्ट्र में रेज़िडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ख़त्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 24, 2017 05:24 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 05:24 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बातचीत के बाद हड़ताल ख़त्म कर दी है। ग़ौरतलब है कि बंबई उच्च न्यायालय ने चेतावनी दी थी कि कल तक

resident doctors, strike- India TV Hindi
resident doctors, strike

मुंबई: महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बातचीत के बाद हड़ताल ख़त्म कर दी है। ग़ौरतलब है कि बंबई उच्च न्यायालय ने चेतावनी दी थी कि कल तक काम पर लौटें नहीं तो सरकार एक्शन लेगी। वहीं डॉक्टरों की एसोसिएशन MARD ने हाईकोर्ट में हलफनामा दिया है कि सुबह 8 बजे तक डॉक्टर काम पर लौट आएंगे और न लौटे तो सरकार एक्शन ले सकती है।

दूसरी तरफ IMA ने भी हड़ताल वापस ले ली है। आईएमए के मुताबिक सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं।

हड़ताल के बाद 135 मरीजों की मौत

डॉक्टरों की हड़ताल के बाद से मुंबई में 135 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। अकेले सायन अस्पताल में 48 मरीज़ों की मौत हुई है। सायन अस्पताल के डीन ने मौतों की पुष्टि की है। केईएम अस्पताल में हड़ताल के बाद 53 मौतें हुई हैं।

सोमवार से हड़ताल पर थे

गौरतलब है कि करीब 4000 रेजिडेंट डॉक्टर राज्य में सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों द्वारा अपने सहकर्मियों पर किये जाने वाले हमलों के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत