1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में रेजीडेंट डॉक्टर अभी भी ड्यूटी पर नहीं लौटे

महाराष्ट्र में रेजीडेंट डॉक्टर अभी भी ड्यूटी पर नहीं लौटे

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2017 12:48 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 12:48 pm IST

मुंबई: विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के मामले में बंबई उच्च न्यायालय के दखल देने के बाद भी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे हैं। डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व कर रहे संगठन ने भी डॉक्टरों

Maharashtra Doctors- India TV Hindi
Maharashtra Doctors

मुंबई: विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के मामले में बंबई उच्च न्यायालय के दखल देने के बाद भी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे हैं। डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व कर रहे संगठन ने भी डॉक्टरों से ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की है। डॉक्टरों के काम पर नहीं लौटने की वजह से सरकारी अस्पतालों के ओपीडी और जनरल वार्ड का कामकाज आज भी प्रभावित हो सकता है।

केईएम अस्पताल के डीन डॉक्टर अविनाश सूपे ने बताया, केईएम, सियोन और नायर अस्पताल के ओपीडी में अभी तक पूरी तरह से कामकाज बहाल नहीं हो पाया है। कुछ डॉक्टर काम कर रहे हैं लेकिन इससे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। हड़ताल पर गए डॉक्टरों के ड्यूटी पर लौटने के सवाल पर उन्होंने बताया, कुछ ही डॉक्टर ड्यूटी पर वापस लौटे हैं। इसलिए, पूरी चिकित्सीय सेवा तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाएगी।

बंबई उच्च न्यायालय ने कल रेजीडेंट डॉक्टरों को काम पर तत्काल वापस लौटने का निर्देश दिया था। हालांकि अदालत का आदेश कल रात तक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं था इसलिए प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने इंतजार करने का फैसला किया है।

अदालत के आदेश के बाद महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स :एमएआरडी: ने कल रात हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से वापस काम पर लौटने की अपील की थी। हड़ताल खत्म कराने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देेवेंद्र फडणवीस ने सरकारी अस्पतालों मेें सुरक्षा मुद्दे का निपटारा करने के लिए एक पैनल गठित करने का प्रस्ताव दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत