1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुलंदशहर हाईवे पर मां और बेटी से गैंग रेप, 14 लोग हिरासत में

बुलंदशहर हाईवे पर मां और बेटी से गैंग रेप, 14 लोग हिरासत में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2016 10:02 am IST,  Updated : Jul 31, 2016 03:41 pm IST

नोएडा से शहाजहांपुर जा रहे परिवार के साथ खौफनाक वारदात। एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने मां-बेटी के साथ गैंगरेप किय। पुलिस ने किया केस दर्ज, लेकिन अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी लाइन हाज़िर किए गए।

bhulanshara
- India TV Hindi
bhulanshara

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के करीब एक महिला और उसकी किशोर बेटी के साथ कथित तौर पर किए गए सामूहिक बलात्कार मामले में आज 14 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए 15 टीमों को भेजा गया है जिसकी पहचान हो गई है। शुक्रवार रात को हुई घटना के बाबत संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उस रात एक परिवार कार से नोएडा से शाहजहांपुर पर जा रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार ने मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है। पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगा लिया है और 15 टीमों को उसे पकड़ने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ की टीमें कार्रवाई कर रही हैं और बुलंदशहर, मेरठ और अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि डाकुओं के एक समूह ने परिवार का रास्ता रोका और 13 वर्षीय किशोरी सहित महिला को घसीट कर पास के खेत में ले गए और उनके साथ बलात्कार किया, जबकि पुरूषों को रस्सी से बांध दिया। उन्होंने कहा कि उनसे नकदी, गहने और मोबाइल फोन भी लूट लिए गये। कृष्ण ने बताया कि परिवार का एक सदस्य रस्सी खोलने में कामयाब रहा और मामले की सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहित की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसएसपी ने बताया कि देहात कोतवाली के एसएचओ रामसेन को मामले के प्रभार से मुक्त कर उन्हें पुलिस लाइंस से संबद्ध कर दिया है क्योंकि मामले में पुलिस को उनकी लापरवाही की सूचना मिली थी।

कार रोक कर की लूट, फिर किया मा-बेटी से गैंगरेप

शुक्रवार रात को नोएडा से शाहजहांपुर जा रहा था परिवार कार में मां-बेटी समेत कुल छह लोग सवार थे। रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। दोस्तपुर गांव के पास बदमाशों ने कार को रोका हथियार दिखाकर सभी को पास के खेत में ले गए। पहले लूटपाट की फिर मां-बेटी से गैंगरेप किया। हथियारबंद बदमाशों की संख्या करीब एक दर्जन थी।

3 घंटे तक बनाया बंधक
बदमाशों ने तीन घंटे तक परिवार को बंधक बनाए रखा। बदमाशों से छूटने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़ित मां-बेटी का मेडिकल टेस्ट कराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत