1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोहतक गैंगरेप और हत्या मामला: सोनीपत में फास्ट ट्रैक अदालत में होगी सुनवाई

रोहतक गैंगरेप और हत्या मामला: सोनीपत में फास्ट ट्रैक अदालत में होगी सुनवाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2017 03:57 pm IST,  Updated : May 15, 2017 03:57 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि 23 वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई सोनीपत में फास्ट ट्रैक अदालत में होगी।

Rohtak gangrape and murder case hearing in fast track court...- India TV Hindi
Rohtak gangrape and murder case hearing in fast track court in Sonipat

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि 23 वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई सोनीपत में फास्ट ट्रैक अदालत में होगी। उन्होंने कहा, एक सभ्य समाज में इस तरह के घृणित अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और दोषियों को सजा मिलेगी। (रोहतक गैंगरेप और हत्या मामला: शवपरीक्षा में सामने आए हैरान करने वाले मामले )

महिला नौ मई को सोनीपत से लापता थी और 11 मई को रोहतक के अर्बन स्टेट में इंडस्टि्रयल मॉडल टाउनशिप के पास उसका सड़ा हुआ क्षत-विक्षत शव मिला था। कुत्तों ने महिला के चेहरे और शरीर के कई दूसरे हिस्सों पर काट रखा था। महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिये हरियाणा सरकार द्वारा ऑपरेशन दुर्गा शुरू किये जाने के बमुश्किल एक महीने बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हुई। अपराध की निर्ममता ने दिल्ली के निर्भया कांड की खौफनाक यादें ताजा कर दीं जिसने देशभर में महिला सुरक्षा को लेकर नई बहस और जनआंदोलन छेड़ दिया था।

पीडि़त के पोस्टमार्टम में सामने आया कि महिला के सिर की हड्डी कई टुकड़ों में टूट गई और उसके निजी अंगों में कुछ तेजधार चीज भी घुसाई गई थी। मुख्यमंत्री ने यह भी वादा किया कि राज्य के गुड़गांव में एक 22 वर्षीय महिला के साथ कथित दुष्कर्म में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत