1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: भिवानी में ब्लैकमनी का 'यज्ञ', दक्षिणा में दिए 72 लाख के पुराने नोट

Video: भिवानी में ब्लैकमनी का 'यज्ञ', दक्षिणा में दिए 72 लाख के पुराने नोट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2016 08:34 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 08:36 pm IST

भिवानी: दिल्ली से महज कुछ किलोमीटर दूर हरियाणा के भिवानी में विश्व शांति के लिए लक्षचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। देशभर से 21 सौ कर्मकांडी पंडित इसमें शामिल हुए लेकिन जब दक्षिणा देने की

priests- India TV Hindi
priests

भिवानी: दिल्ली से महज कुछ किलोमीटर दूर हरियाणा के भिवानी में विश्व शांति के लिए लक्षचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। देशभर से 21 सौ कर्मकांडी पंडित इसमें शामिल हुए लेकिन जब दक्षिणा देने की बारी आई तो आयोजकों ने पैंतीस सौ के पुराने नोट पकड़ा दिए। यज्ञ में शामिल हुए पंडितों को कुल 72 लाख 50 हजार रुपये के पुराने नोट दक्षिणा के तौर पर दिए गए। पुराने नोटों की दक्षिणा देने पर आयोजकों ने अब चुप्पी साध ली है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

दिल्ली के पास ब्लैकमनी का 'यज्ञ'

सभी कर्मकांडी पंडित लक्षचंड़ी यज्ञ कराने के लिए भारत के अलग अलग शहरों से ये हरियाणा के भिवानी पहुंचे थे। यज्ञ बड़ा था इसलिए देश के अलग-अलग कोने से 21 सौ कर्मकांडी पंडितों को यहां बुलाया गया था। यज्ञ के दौरान पूजा हुई प्रवचन हुआ और भंडारा भी हुआ लेकिन हंगामा तब शुरू हुआ जब इन लोगों को गुरुदक्षिणा में मिले 35 सौ रुपये। ये लोग ज्यादा दक्षिणा की मांग नहीं कर रहे थें बल्कि ये लोग नए नोट मांग रहे थें क्योंकि इन्हें दक्षिणा में दिए गए थें हजार और पांच सौ पुराने नोट।

Also read:

दक्षिणा में दिए 72 लाख के पुराने नोट

नाराज पंडितों का आरोप है कि  यज्ञ के लिए दक्षिणा में दिया गया पैसा काला धन है और आयोजकों ने कालाधन सफेद करने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में शामिल होने आए पंडितों की मुश्किल ये हैं कि उन्हे अपने घर पहुंचंने के लिए दूसरे राज्यों में जाना होगा, और पैसे के नाम पर उनकी नौ दिनों की जमापूंजी यही पैंतीस सौ रुपये जो कि बाजार में रद्दी से ज्यादा कुछ भी नहीं है।

काले धन को सफेद करने के लिए यज्ञ?

  • सभी 21 सौ पंडितों 3500 रुपये की दक्षिणा दी गई
  • 9 दिनों के यज्ञ के लिए 21 सौ पंडितों को दक्षिणा मिली
  • दक्षिणा के रूप में दिए गए 73 लाख 50 हजार के पुराने नोट

जानकारी के मुताबिक लक्षचंडी यज्ञ का आयोजन राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों की तरफ से किया गया। बताया जाता है कि  जब तक यज्ञ चला यानी 9 दिनों तक हर रोज यज्ञ में शामिल होने और आहुति डालने के लिए हरियाणा सरकार का कोई न कोई बड़ा बीजेपी नेता यहां पहुंचता रहा और यज्ञ के लिए लाखों रुपये आयोजकों को देने का ऐलान करता रहा।

पुराने नोटों वाले यज्ञ में कौन पहुंचा ?

  • हरियाणा के कृषि मंत्री ओ पी धनखड़ पहुंचे
  • हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने आहुति दी
  • राज्य मंत्री नायब सैनी और सांसद धर्मबीर सिंह भी शामिल हुए
  • सीपीएल कमल गुप्ता सहित कई बड़े नेता पहुंचे

चार दिसंबर को शुरू हुए इस यज्ञ का शुभारंभ राज्यपाल से करवाया गया। लेकिन अब आयोजक मंडली ने चुप्पी साध रखी है। पुराने नोट मिलने से परेशान पंडितों ने सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत