1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS ने 'फतवा' जारी करने वाले प्रचार प्रमुख से जिम्मेदारी छीनी

RSS ने 'फतवा' जारी करने वाले प्रचार प्रमुख से जिम्मेदारी छीनी

 Written By: IANS
 Published : Mar 03, 2017 10:46 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 10:46 pm IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का मकान इनाम में देने का ऐलान कर सुर्खियों में आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की उज्जैन महानगर इकाई के प्रचार प्रमुख डॉ. कुंदन चंद्रावत को संघ ने दायित्व से मुक्त कर दिया ह

Ujjain1- India TV Hindi
Ujjain1

उज्जैन/इंदौर: केरल में बढ़ती हिंसक घटनाओं को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का मकान इनाम में देने का ऐलान कर सुर्खियों में आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की उज्जैन महानगर इकाई के प्रचार प्रमुख डॉ. कुंदन चंद्रावत को संघ ने दायित्व से मुक्त कर दिया है। बयान से संघ द्वारा किनारा कर लिए जाने के बावजूद अपने बयान पर कायम रहे डॉ. चंद्रावत ने अब अपने बयान पर खेद जताया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संघ सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को संघ के मालवा प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने डॉ. चंद्रावत को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया है। संघ का मानना है कि डॉ. चंद्रावत के बयान से संघ के बारे में भ्रम पैदा हुआ है। डॉ. चंद्रावत ने बुधवार को जन अधिकार समिति द्वारा उज्जैन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कहा था, "हिंदुओं के खून में शिवाजी जैसा जज्बा नहीं रहा। मैं घोषणा करता हूं कि जो भी व्यक्ति केरल के मुख्यमंत्री का सिर काटकर लाएगा, उसे मैं अपना एक करोड़ रुपये का मकान इनाम दूंगा।"

डॉ. चंद्रावत के बयान पर संघ की किरकिरी हुई और संघ ने इससे किनारा करते हुए उनके बयान को व्यक्तिगत करार दिया था और कई पदाधिकारियों ने विज्ञप्तियां जारी कर अपना पक्ष भी रखा था। इस बीच डॉ. चंद्राकर ने अपने बयान पर खेद जताया है। उन्होंने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, "केरल की वामपंथी सरकार के संरक्षण में हो रहे हमलों से प्रभावित संघ कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मैंने अपनी बात कही थी। मैं खेद जताता हूं।" उन्होंने यह भी कहा, "इस तरह यह मामला समाप्त हो गया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत