नयी दिल्ली: नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित घर से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति और अन्य कीमती सामान की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
चोरी की गई, नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति बरामद कर ली गई जबकि प्रतिकृति के साथ चोरी हुआ प्रशस्ति पत्र अभी नहीं मिला है। राजन उर्फ नट्टा (25), सुनील (28) और विनोद (35) की पहले भी संेधमारी और चोरी के मामलों में संलिप्तता रही है।
प्रशस्ति पत्र की जल्दी बरामदगी की उम्मीद जाहिर करते हुए बाल अधिकार कार्यकर्ता सत्यार्थी ने चोरी के सामान की बढि़या तरीके से और जल्दी बरामदगी के लिए दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किा।
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने भी ट्वीट करके मामले के हल होने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा ट्वीट किया, श्री सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति के चोरी होने से चिंतित थे। गर्व है कि दिल्ली पुलिस ने जल्दी इसे बरामद कर लिया। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के संयुक्त आयुक्त आरपी उपाध्याय ने कहा कि मामले को हल करने में पारंपरिक पुलिसिंग ने बड़ी भूमिका अदा की है।