1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूसरा चंपारण सत्याग्रह नीतीश, लालू के खिलाफ होगा : अनंत कुमार

दूसरा चंपारण सत्याग्रह नीतीश, लालू के खिलाफ होगा : अनंत कुमार

 Written By: IANS
 Published : Apr 19, 2017 09:12 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 09:12 pm IST

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने यहां बुधवार को कहा कि पहला चंपारण सत्याग्रह अंग्रेजों को भगाने के लिए किया गया था, परंतु अब दूसरा चंपारण सत्याग्रह नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की सरकार के खिलाफ होगा।

Ananth kumar- India TV Hindi
Ananth kumar

मोतिहारी। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने यहां बुधवार को कहा कि पहला चंपारण सत्याग्रह अंग्रेजों को भगाने के लिए किया गया था, परंतु अब दूसरा चंपारण सत्याग्रह नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की सरकार के खिलाफ होगा। इस बीच उन्होंने यहां सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज खोलने की भी घोषणा की। बिहार में महात्मा गांधी के 'चंपारण सत्याग्रह' के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह के तहत मोतिहारी में 'किसान महाकुंभ' कार्यक्रम के समापन समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल यहां जमीन उपलब्ध कराए तो चंपारण विकास की एक नई कहानी लिखेगा।

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने राज्य सरकार पर विकास में अड़ंगा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सत्याग्रह और आंदोलन ऐसे लोगों के खिलाफ किया जाए। इस मौके पर उन्होंने यहां सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नलाजी कॉलेज खोलने की भी घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इस संस्थान का नाम 'चंपारण सत्याग्रह शताब्दी संस्थान' होगा। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस संस्थान के खुलने से यहां की प्रतिभा का अन्यत्र पलायन रुकेगा।" इसी के साथ उन्होंने यहां के लिए 50 जन औषधि केंद्र खोले जाने की भी बात कही।

इसके पूर्व उन्होंने समापन सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर एक सप्ताह तक चले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त युवक-युवतियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए। समापन समारोह के पूर्व अनंत कुमार ने गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास की राशि खर्च नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान अब जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा, "केवल गांधी जी की बात करने से कुछ नहीं होगा, अगर गांधी जी को लेकर भाषण देते हैं तो आचरण भी करना होगा।"

ये भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत