1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने से पहले एक ही तरह के कपड़े पहनता था

दिल्ली: सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने से पहले एक ही तरह के कपड़े पहनता था

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2017 10:27 pm IST,  Updated : Jan 15, 2017 10:38 pm IST

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर से सीरियल रेपिस्ट सुनील रस्तोगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय सुनील रस्तोगी बच्चियों को अपना निशाना बनाता था। वह बच्चियों को यह

serial rapist- India TV Hindi
serial rapist

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर से सीरियल रेपिस्ट सुनील रस्तोगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय सुनील रस्तोगी बच्चियों को अपना निशाना बनाता था। वह बच्चियों को यह कहता था की तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे है, कुछ सामान देना है और बस इस तरह नाबालिग बच्चियां इसके बातों में फंस जाती थीं। इसके बाद वह मौका देखकर कहीं भी सुनसान जगह पर बच्चियों से रेप करता था।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक ही तरह के कपडे पहनता था सीरियल रेपिस्ट

पुलिस के मुताबिक, रामपुर में रुद्रपुर का रहने वाला 38 साल का सुनील रस्तोगी एक पीडोप्रोफाइल क्रिमिनल है, जो अपनी सनक में ट्रैन से करीब 245 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली आता था और मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर वापस रामपुर लौट जाता था। खास बात ये है कि वारदात को अंजाम देने से पहले ये एक ही तरह कपड़े पहनता था, एक ही ट्रेन यानि संपर्क क्रांति से दिल्ली आता और एक ही रूट का इस्तेमाल करता था। यानि ये इस साइको रेपिस्ट के लिए एक टोटके की तरह था।

रेपिस्ट के पकड़े जाने की कहानी-

करीब 10 से ज्यादा मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने की बात कबूल इस साइको रेपिस्ट के पकड़े जाने की कहानी भी कम दिलचस्प नही है। साल 2004 तक सुनील रस्तोगी न्यू अशोक नगर में एक दरजी की दूकान पर काम करता था। उस वक़्त दिल्ली में मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते पकड़े जाने के बाद इसे इलाके के लोगो ने यहां से भगा दिया था। साल 2013 में सुनील रस्तोगी एक मासूम बच्ची से रेप की वारदात में 6 महीने तक रुद्रपुर जेल में बंद रहा। जमानत पर बाहर आने के बाद इसने दुबारा बच्चियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया, लेकिन वहां फिर से पकड़े जाने के डर से इस बार इसने रेप की वारदातों को अंजाम देने की जगह बदल दी थी।

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में दिसम्बर महीने में मासूम बच्चियों के साथ तीन वारदातों से पुलिस परेशान थी। क्योंकि हर वारदात में रेपिस्ट का हुलिया और वारदात को अंजाम देने का तरीका एक ही था। यानि, पुलिस लगातार दरिंदे के भेष में छिपे सुनील रस्तोगी की तलाश कर रही थी लेकिन कोई सुराग हाथ नही लग पा रहा था। इस साइको रेपिस्ट का शिकार बनी बच्चियों के बताये गये हुलिए के आधार पर अभी इसकी तलाश चल ही रही थी कि जांच कर रही पुलिस टीम के हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज ने इस साइको रेपिस्ट का चेहरा पुलिस के सामने साफ़ कर दिया। इस सीसीटीवी फुटेज में भी ये सीरियल रेपिस्ट एक मासूम बच्ची को अपनी बातों के जाल में फंसाकर साथ ले जाता साफ़ दिख रहा था।

हर छुट्टी वाले दिन ट्रैन पकड़कर दिल्ली आता था

पुलिस ने सुनील रस्तोगी को पकड़ने के बाद जब पूछताछ की तो पता चला कि सुनील रामपुर के रुद्रपुर में अपनी दरजी की दूकान चलाता है। साल 2004 के बाद से ये लगातार हर छुट्टी वाले दिन ट्रैन पकड़कर दिल्ली आता था। यहां इसकी नजर उन मासूम बच्चियों पर होती थी, जो अकेले स्कूल से घर जाती थी। सीरियल रेपिस्ट सुनील बच्चियों को अपने जाल में फंसाने के लिए उनसे झूठ बोलता था, कभी मां-बाप के बुलाने का बहाना बनाता तो कभी नए कपड़ो का लालच देता था। एक सुनसान जगह मासूम बच्चियों के वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता।

5 बच्चों का पिता है ये सीरियल रेपिस्ट

पुलिस के मुताबिक, ये सीरियल रेपिस्ट खुद 3 बच्चियों समेत 5 बच्चों का पिता है और पिछले 13 सालों में करीब 600 बार दिल्ली आया, करीब 700 बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम दे चुका है और दर्जनभर से ज्यादा मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। लिहाजा, पुलिस अभी इसके गुनाहों की फहरिस्त को खंगालने में जुटी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत