1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आठवीं कक्षा की परीक्षा में बैठ सकेंगे 16 वर्ष से अधिक आयु वाले विद्यार्थी

आठवीं कक्षा की परीक्षा में बैठ सकेंगे 16 वर्ष से अधिक आयु वाले विद्यार्थी

 Written By: IANS
 Published : Feb 28, 2017 05:54 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 05:55 pm IST

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में आज शिक्षा राज्य मंत्री प्रोफेसर वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान शिक्षण सत्र से आठवीं कक्षा की परीक्षा में 16 वर्ष से अधिक आयु वाले विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। किसी

exam- India TV Hindi
exam

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में आज शिक्षा राज्य मंत्री प्रोफेसर वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान शिक्षण सत्र से आठवीं कक्षा की परीक्षा में 16 वर्ष से अधिक आयु वाले विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। किसी विद्यार्थी को आयु के आधार पर परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

प्रोफेसर देवनानी ने शून्यकाल में नंद किशोर महेरिया की ओर से पेश किए गए स्थगन प्रस्ताव में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षण सत्र में बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में 16 वर्ष से अधिक आयु के 55,757 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगला शिक्षण सत्र आरंभ होने से पहले मानदंड तय कर लिये जाएंगे। महेरिया ने आठवीं कक्षा की परीक्षा में 16 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को शामिल नहीं होने देने का मामला उठाते हुए सरकार से इसमें छूट देने की मांग की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत