1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सर्वोच्च न्यायालय ने कश्मीर के हालात पर रिपोर्ट मांगी

सर्वोच्च न्यायालय ने कश्मीर के हालात पर रिपोर्ट मांगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2016 06:12 pm IST,  Updated : Jul 29, 2016 06:12 pm IST

सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार से कश्मीर घाटी के हालात पर रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने जम्मू एवं कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की याचिका पर यह रिपोर्ट तलब की है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : PTI

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार से कश्मीर घाटी के हालात पर रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने जम्मू एवं कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की याचिका पर यह रिपोर्ट तलब की है। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर, न्यायमूर्ति ए. खानविल्कर तथा न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने सॉलिसीटर जनरल से रिपोर्ट तलब करने के साथ-साथ याचिकाकर्ता को आगाह किया कि अगर उन्होंने अदालती प्रक्रिया का कोई राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की तो अदालत इससे सख्ती से निपटेगी।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति ठाकुर ने जम्मू एवं कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रमुख भीम सिंह से कहा, "यह सुनिश्चित करें कि आप अदालत की कार्यवाही का कोई राजनीतिक लाभ नहीं लेंगे। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको हमारी भारी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।" कश्मीर में आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद नौ जुलाई से भड़की हिंसा व तनाव में अब तक दो पुलिसकर्मियों और 48 आम नागरिकों सहित 50 लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत