1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी, 9 की मौत

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी, 9 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jan 14, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Jan 14, 2017 12:53 pm IST

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार से चल रही शीतलहर से 9 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में मौसम के और सर्द रहने का अनुमान जताया है क्योंकि पारा और लुढ़कने वाला है।

temperature drops in uttar pradesh cold waves claim 9 lives- India TV Hindi
temperature drops in uttar pradesh cold waves claim 9 lives

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार से चल रही शीतलहर से 9 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान शून्य तक जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में मौसम के और सर्द रहने का अनुमान जताया है क्योंकि पारा और लुढ़कने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी लेकिन इसके बाद मौसम की स्थिति में सुधार होगा।

लखनऊ में तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहां राज्य में सर्वाधिक ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कई वर्षो का सबसे न्यूनतम तापमान है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शीतलहर को 'अप्रत्याशित' करार दिया है। कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया। क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने कहा कि साइबेरियाई क्षेत्र से चल रही हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड बढ़ी है।

कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए। कानपुर और सुल्तानपुर जिलों में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीतलहर से मरने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। ये लोग कन्नौज और कानपुर देहात के हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत