1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत 13 जनवरी तक रहेगा शीत लहर की चपेट में

उत्तर भारत 13 जनवरी तक रहेगा शीत लहर की चपेट में

 Written By: IANS
 Published : Jan 10, 2017 07:25 am IST,  Updated : Jan 10, 2017 07:25 am IST

उत्तर-पश्चिम इलाके में शीत लहर की चेतावनी देते हुए सरकार ने बताया कि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आने की संभावना है।

temperature to drop in ncr regions increasing chills- India TV Hindi
temperature to drop in ncr regions increasing chills

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम इलाके में शीत लहर की चेतावनी देते हुए सरकार ने बताया कि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के बयान में कहा गया, "शीत लहर की वजह से कुछ स्थानों पर और अलग-अलग हिस्सों में ठंड के गंभीर होने की संभावना है। इससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के उत्तरी भागों में 10 जनवरी की रात से 13 जनवरी की सुबह तक ठंड के तेजी से बढ़ने के आसार हैं।"

इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी शीत लहर की संभावना जताई गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार, न्यूनतम तापमान में आगे दो से चार डिग्री कमी आने की संभावना जताई गई है। इससे दस जनवरी से 13 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत