1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में आतंकियों ने फिर बैंकों को बनाया निशाना, 2 बैंक लूटे

कश्मीर में आतंकियों ने फिर बैंकों को बनाया निशाना, 2 बैंक लूटे

 Written By: Bhasha
 Published : May 03, 2017 08:23 pm IST,  Updated : May 03, 2017 08:23 pm IST

बंदूकधारियों ने पुलवामा जिले के इलाकाई देहाती बैंक(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) की वाहीबग शाखा के अंदर घुसकर बंदूक की नोक पर वहां मौजूद 4.92 लाख रुपये लूट लिए।

bank loot- India TV Hindi
bank loot

श्रीनगर: हथियारबंद लुटेरों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को दो बैंकों में लूट की। पुलिस ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलवामा जिले के इलाकाई देहाती बैंक(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) की वाहीबग शाखा के अंदर घुसकर बंदूक की नोक पर वहां मौजूद 4.92 लाख रुपये लूट लिए। लूट की दूसरी वारदात जिले के काकापोरा क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर बैंक की नेहमा शाखा में हुई, जहां लुटरे जबरन बैंक में घुस गए।

पुलिस ने कहा, "हथियारबंद लुटरे पुलवामा जिले में जम्मू-कश्मीर बैंक की नेहमा गांव शाखा में मौजूद नकदी लूट लिए। लुटेरों द्वारा लूटी गई धनराशि का पता लगाया जा रहा है।" इसके एक दिन पूर्व मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुलगाम जिले में इलाकाई देहाती बैंक की एक शाखा से 65,000 रुपये लूट लिए थे।  इसके अतिरिक्त आतंकियों ने सोमवार को कुलगाम जिले में एक कैश वैन पर हमला कर सात लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें पांच पुलिसकर्मी और दो बैंक के सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत