1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज है PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, आप भी दे सकते हैं शुभकामनाएं

आज है PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, आप भी दे सकते हैं शुभकामनाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2016 02:21 pm IST,  Updated : Sep 17, 2016 02:27 pm IST

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। शुक्रवार की रात अहमदाबाद पहुंचे मोदी ने सबसे पहले गांधीनगर जाकर अपनी मां हीराबा से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। मोदी की मां उनके छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं।

अपनी मां हीरा बा के साथ...- India TV Hindi
अपनी मां हीरा बा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी।

नई दिल्ली: आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। शुक्रवार की रात अहमदाबाद पहुंचे मोदी ने सबसे पहले गांधीनगर अपने भाई पंकज मोदी के आवास पर जाकर अपनी मां हीरा बा से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। मोदी की मां उनके छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं। इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपनी मां के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी ट्वीट की हैं। तस्वीर के साथ मोदी ने लिखा है कि 'मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है।' यदि आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो उसके लिए भी एक खास इंतजाम है। 

कोई भी आम नागरिक ‘नमो ऐप’ के जरिए अपनी तस्वीर के साथ अपना बधाई संदेश सीधे पीएम मोदी को भज सकता है। और हां आपको पीएम मोदी की तरफ से रिटर्न गिफ्ट भी मिलेगा। पीएम को बधाई संदेश भेजने के बाद आपके पास ‘नमो ऐप’ के जरिए ही एक स्पेशल वीडियो रिसीव होगा।

पीएम मोदी को आज कई खास लोगों ने भी बधाई संदेश भेजा है। इनमें लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, पीवी संधू, गोपीचंद, शशि थरूर, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, सानिया मिर्जा और राहुल गांधी शामिल हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ पीएम मोदी को बधाई संदेश भेज सकते हैं बल्कि स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और अन्य योजनाओं के लिए सहयोग करने का संकल्प भी ले सकते हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी ‘सेवा दिवस के रूप में मना रही है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत