1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2017 08:08 am IST,  Updated : Jun 01, 2017 11:46 am IST

सेना पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है इलाके में 1-2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। इससे पहले बुधवार को सोपोर में उग्रवादियों ने एक पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका था, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Kashmir-Encounter- India TV Hindi
Kashmir-Encounter

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सोपोर के नाथी पोरा इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। दोनों आतंकवादियों को RR ट्रूप्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया है। आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों का मुठभेड़ चार घंटों तक चला। आतंकवादियों से मुठभेड़ पौने तीन बजे शुरू हुआ और सुबह पौने सात बजे खत्म हुआ। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

सेना पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है इलाके में 1-2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। इससे पहले बुधवार को सोपोर में उग्रवादियों ने एक पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका था, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उग्रवादियों ने शाम करीब 4:10 बजे सोपोर कस्बे में एक बैंक के पास तैनात पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका।’’ उन्होंने कहा कि विस्फोट में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत