तमिलनाडु: हिरण जैसे जानवर को मारने में सरकार का इतने कड़े कानून बनने के बाद भी इसका शिकार करने से लोग आदतों से बाज नहीं आ रहे है। हाल में ही सलमान खान काले हिरण केस से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु में दो शिकारी को हिरण का शिकार करते हुए गिरफ्तार किए गए है।
ये भी पढ़े
- योगी सरकार ने IPS हिमांशु कुमार को किया सस्पेंड
- दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा 600 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला शातिर ठग
तमिलनाडु के थेनबारगुर वन क्षेत्र से दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लुप्तप्राय प्रजाति के हिरण का मांस, हिरण का शव, बंदूक और कुछ विस्फोटक बरामद किए गए।
वन विभाग के रेंजर मुरगेषन ने बताया कि संदिग्ध लगने पर दोनों शिकारियों को एक गश्ती दल ने कल पकड़ा। उन्होंने बताया कि शिकारियों के पास से एक गैर लाइसेंसी बंदूक, दो हंसिए, शक्तिशाली विस्फोटक, शिकार किए गए दो वर्ष के हिरण के शव और हिरण का 25 किलो मांस बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए दोनों शिकारियों की उम्र 55 और 65 वर्ष है। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वह दो दिन पहले यहां आए थे, उन्होंने दो हिरणों का शिकार किया। उनका इरादा पशु शव और मांस बेचने का था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।