नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज (प्री) एग्जामिनेशन 2016 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 7 अगस्त 2016 को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम को देखने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 7 अगस्त 2016 को आयोजित की गई थी।
UPSC सिविल सर्विसेज (प्री) एग्जामिनेशन 2016 का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपीएससी की इस परीक्षा के जरिए ऑल इंडिया सर्विसेज और सेंट्रल सिविल सर्विसेज के पद भरे जाते हैं जिनमें IAS, IPS, IFS, IRS और अन्य सेवाएं शामिल हैं। जो कैंडिडेट प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास हुए परीक्षार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर मेरिट के हिसाब से फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे कैंडिडेट्स को एक ऐप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा जो आयोग की वेबसाइट पर 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर शाम 6 बजे तक उपलब्ध होगा। इस ऐप्लिकेशन के भरने के बाद ही आपको मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाने का अवसर मिलेगा। आयोग की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।