1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे गिरी कार, सीसीटीवी में कैद हुआ भयानक हादसा

VIDEO: फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे गिरी कार, सीसीटीवी में कैद हुआ भयानक हादसा

 Reported By: T. Raghavan
 Published : Nov 23, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 05:28 pm IST

इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिस में फ्लाईओवर के ऊपर से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीचे गिरती देखी जा सकती है।

Woman killed, 6 injured after speedy car falls from...- India TV Hindi
Woman killed, 6 injured after speedy car falls from Bio-Diversity flyover in Hyderabad

हैदराबाद के गचिबोव्ली इलाके में शनिवार को बायोडायवर्सिटी फ्लाईओवर से एक कार के अनियंत्रित हो नीचे गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिस में फ्लाईओवर के ऊपर से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीचे गिरती देखी जा सकती है। 

जब कार नीचे गिरती है तो वहां नीचे ऑटो का इंतेजार कर रही महिला उसकी चपेट में आ जाती है जिसकी मौके पर ही मौत हो जीती है। इस हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो लोग इस हादसे में घायल हुए है उनकी अभी पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत