Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय रविवार को गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल गया है और यह भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर सात राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। खासकर गुजरात और महाराष्ट्र में इसका ज्यादा असर देखा जाएगा। इसे लेकर गुजरात में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट को बदलकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बिपरजॉय को लेकर आज पीएम मोदी भी खास बैठक करने वाले हैं।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भारत में समुद्र के पश्चिमी तट पर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मुंबई से लेकर केरल तक तटीय इलाके में समुद्र में ऊंची लहरें देखी जा रही हैं और हवाओं की गति बढ़ती जा रही है। भारत में सौराष्ट्र-कच्छ के तट से गुजरेगा बिपरजॉय और पाकिस्तान के कराची में करेगा लैंडफॉल। इस दौरान हवा की गति 150 KM होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत के माध्यम से गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय की स्थिति और तैयारियों के बारे में विवरण प्राप्त किया। उन्होंने आपदा की इस स्थिति में गुजरात को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस बात की जानकारी गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी है।
पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि चक्रवात 'बिपरजॉय' के मद्देनजर 67 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
गुजरात के बिपरजॉय प्रभावित क्षेत्रों में आज 56 ट्रेनें रद्द की गई हैं और कल से 15 जून तक 95 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस बात की जानकारी पश्चिम रेलवे ने दी है।
चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने अपनी मानसून आकस्मिक योजना के एक भाग के रूप में, मानक प्रोटोकॉल के अनुसार सभी एहतियाती उपाय किए हैं। CSMIA स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और सभी आवश्यक उपायों को सक्रिय करने के लिए तैयार है। सीएसएमआईए ने एक बयान में ये बात कही है।
इंडियाकोस्टगार्ड एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर एमके-III (सीजी 858) ने कुल 11 कर्मियों को एयरलिफ्ट किया है।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर एनडीआरएफ की तरफ से अपडेट सामने आया है। इसमें एनडीआरएफ ने कहा है कि चक्रवात बिपरजॉय के कारण एहतियात के तौर पर हमने मुंबई में पहले से उपलब्ध तीन टीमों के अलावा दो टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा, हमने गुजरात के लिए 4 अन्य टीमों को स्थानांतरित किया है क्योंकि चक्रवात बिपरजॉय के वहां पर अधिक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। साथ ही पुणे में भी हमारी टीमें तैयार हैं।
गुजरात:चक्रवाती तूफान बिपरजोय के कारण वलसाड में तेज हवा के साथ ऊंची लहरे उठती हुई दिखी।
देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात बिपरजॉय से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। बैठक में अमित शाह भी मौजूद रहे।
विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि चक्रवात बिपारजॉय, जिसके गुरुवार को गुजरात में दस्तक देने की उम्मीद है, 7 जून के बाद अपने जीवनचक्र के दौरान दो बार यह तेजी से बढ़ा है।
मुंबई हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी मच गई क्योंकि यात्री अपनी उड़ानों के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जहां कई एयरलाइनों ने मौसम की स्थिति के मद्देनजर अपनी उड़ानें रद्द कर दीं, वहीं अन्य को रविवार शाम को मुंबई में लैंडिंग रद्द करने का निर्देश दिया गया। एयर इंडिया ने अपनी कुछ उड़ानों में देरी को बताते हुए इस संबंध में एक बयान जारी किया।
स्काईमेट वेदर ने सोमवार को बताया, "महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।"
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्व-मध्य और उससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान "बिपारजॉय" के मद्देनजर सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया
वर्तमान संकेतों के अनुसार चक्रवात से कच्छ और द्वारका सबसे ज्यादा प्रभावित जिले होंगे। 14 और 15 जून की रात को चक्रवात के मांडवी और कराची के बीच गुजरात के तट को पार करने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे चक्रवात बिपरजॉय से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे: सूत्र
गुजरात में कच्छ के तटीय इलाके में हाई टाइड आया है और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।
संपादक की पसंद