1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'हम शांति से रहना चाहते हैं लेकिन अगर...', शशि थरूर ने पाकिस्तान और आतंकियों को दे डाली बड़ी चेतावनी

'हम शांति से रहना चाहते हैं लेकिन अगर...', शशि थरूर ने पाकिस्तान और आतंकियों को दे डाली बड़ी चेतावनी

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 27, 2025 08:09 am IST,  Updated : May 27, 2025 08:48 am IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुयाना की यात्रा के दौरान पाकिस्तान और आतंकियों को बड़ी चेतावनी दे दी है। थरूर ने कहा है कि हम शांति में मजबूती के साथ बने रहना चाहते हैं, डर के कारण नहीं।

गुयाना में शशि थरूर और भारतीय प्रतिनिधिमंडल।- India TV Hindi
गुयाना में शशि थरूर और भारतीय प्रतिनिधिमंडल। Image Source : PTI

पाकिस्तान और इसके आतंकवादी गठजोड़ की पोल खोलने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल गुयाना की यात्रा पर है। गुयाना की सरकार और नेताओं ने साफ कर दिया है कि वह आतंकवद के खिलाफ हर कदम पर भारत के साथ हैं। गुयाना से शशि थरूर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी जारी की है। शशि थरूर ने कहा है कि अगर वे हम पर फिर से हमला करेंगे, तो हम इसका बदला और भी खतरनाक तरीके से लेंगे।

गुयाना हमारे लिए महत्वपूर्ण है- शशि थरूर

गुयाना के जॉर्जटाउन में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम गुयाना में ये संदेश देने आए थे कि भारत पर आतंकवादी हमलों के कारण हमें किस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ रहा है। थरूर ने बताया कि गुयाना में हमने जिन लोगों से बात की, उनसे हमें पूरा समर्थन मिला। थरूर ने कहा कि हम ये नहीं मानते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ हमारी है। यह एक ऐसी लड़ाई है जिसमें पूरी दुनिया शामिल है। थरूर ने कहा है कि गुयाना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह सुरक्षा परिषद का सदस्य है। हम उम्मीद करते हैं कि गुयाना उन मित्रों में से होगा जो हमारे पक्ष में बोलेंगे।

हमारी हर कार्रवाई जवाबी थी- थरूर

गुयाना में प्रेस वार्ता के दौरान शशि थरूर ने कहा कि भारत का प्रत्येक हमला जवाबी कार्रवाई थी। हर कार्रवाई पाकिस्तान के जवाब में थी। जब कई सरकारों ने हमें बुलाकर चिंता व्यक्त की तो हमले यही कहा कि हम युद्ध में कोई रूचि नहीं रखते हैं। अगर पाकिस्तान रुक जाता है को हमारे पास जवाबी कार्रवाई करने का कोई कारण नहीं होगा। इसके बाद 10 मई की सुबह पाकिस्तान की ओर से हमारे DGMO से संपर्क किया गया।

आतंकवादियों ने सांप्रदायिक तनाव भड़काना चाहा- थरूर

गुयाना के जॉर्जटाउन में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि आतंकवादियों की ओर से कोशिश की गई थी कि भारत में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव भड़क जाए। हालांकि, उनकी ये योजना बुरी तरह से विफल हो गई। भारत में सभी समुदाय एकजुट हो गए। सैन्य संघर्ष के दौरान भारत सरकार और भारतीय सेना ने जो ब्रीफिंग दी, उसमें दो महिला अधिकारी थीं और उनमें से एक मुस्लिम थी। इससे यह स्पष्ट संदेश गया कि ये पूरा मामला हिंदू-मुस्लिम के बारे में नहीं है, यह आतंकवाद के बारे में है।

हम और भी खतरनाक जवाब देंगे- थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि हम शांति में हैं और हम शांति में ही बने रहना चाहते हैं। यह एक कड़ा संदेश है, लेकिन हम शांति में मजबूती के साथ बने रहना चाहते हैं, डर के कारण नहीं। हमें इस बात का कोई डर नहीं है कि ये हम पर फिर से हमला करेंगे। अगर वे ऐसा करते हैं तो हम इसका और भी खतरनाक जवाब देंगे। 

ये भी पढ़ें- अमेरिका दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में दे सकते हैं जानकारी

'भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट लेने का ट्रंप के पास आधार नहीं', अमेरिकी सांसद का बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत