1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए PM के पास 10 लाख चिट्ठियां भेजेगी आप

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए PM के पास 10 लाख चिट्ठियां भेजेगी आप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 03:25 pm IST

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग के हक में जन-समर्थन जुटाने के लिए आप ने जुलाई में यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था।

aap- India TV Hindi
aap

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल राय के नेतृत्व में पार्टी विधायकों का एक दल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज प्रधानमंत्री से मिलेगा और उन्हें दस लाख चिट्ठियां सौंपेगा।

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग के हक में जन-समर्थन जुटाने के लिए आप ने जुलाई में यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था। विधायक और पार्टी के अन्य नेता आज सुबह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर एकत्रित हुए और वहां से चिट्ठियां लेकर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए निकले।

आप नेता गोपाल राय ने कहा, ‘‘दिल्ली की जनता को अपने ही राज्य में केन्द्र सरकार का सौतेला व्यवहार झेलना पड़ता है। हमने पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर एक जुलाई से अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के तहत हमने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। हमने 10 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर करवाए हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत