1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी आज करेंगे बिहार में BJP के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत

पीएम मोदी आज करेंगे बिहार में BJP के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत

 Published : Jul 25, 2015 08:13 am IST,  Updated : Jul 25, 2015 10:34 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार में BJP के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी आज पहले

विरोधियों पर होगा वार ?

मुजफ्फरपुर की इस रैली में पीएम अपने विरोधियों को जवाब दे सकते हैं। पिछले चार दिन से कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रहे थे। बार-बार कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री कुछ बोलते क्यों नहीं। आज पीएम बिहार में विपक्ष को जवाब दे सकते हैं। मोदी के साथ मंच पर एनडीए के सभी बड़े नेता होंगे और उम्मीद है कि इसी मंच से प्रधानमंत्री नीतीश कुमार, लालू यादव और राहुल गांधी को करारा जवाब देंगे।

इस रैली में सबकी नजर इस बात पर होगी कि प्रधानमंत्री मोदी ललितगेट और व्यापम घोटाले पर कुछ बोलते हैं या नहीं। हालांकि इस बात की संभावना कम है कि मोदी सीधे सीधे विपक्ष के हमलों का जबाव देंगे लेकिन इतनी उम्मीद की जा सकती है कि वो इशारों में ऐसा कुछ कहें जिससे विरोधियों के हमले की धार को कम किया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत