1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा- देश को बताएं, तीन मई के बाद क्या होगी रणनीति?

कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा- देश को बताएं, तीन मई के बाद क्या होगी रणनीति?

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 28, 2020 07:17 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 07:17 pm IST

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि देश तीन मई के बाद लॉकडाउन से बाहर निकलने की रणनीति के बारे में जानने का इंतजार कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में लोगों को अवगत कराना चाहिए।

कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा- देश को बताएं, तीन मई के बाद क्या होगी रणनीति? - India TV Hindi
कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा- देश को बताएं, तीन मई के बाद क्या होगी रणनीति?  Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि देश तीन मई के बाद लॉकडाउन से बाहर निकलने की रणनीति के बारे में जानने का इंतजार कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में लोगों को अवगत कराना चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि संकट के इस समय प्रधानमंत्री से उम्मीद की जाती है कि वह देश का नेतृत्व करेंगे। 

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री से फिर अपील करते हैं कि वह लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए रणनीति सामने लाएं जिसमें स्पष्ट हो कि तीन मई के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कदम उठाने के साथ ही कोरोना वायरस से कैसे निपटा जाएगा।’’ 

सुरजेवाला के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्रियों ने तीन मई के बाद की रणनीति से देश को अवगत कराने का आग्रह किया था। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि ‘पीएम केयर्स’ को लेकर पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए और देश को बताना चाहिए कि किसने किसने दान दिया और पैसे का कैसे उपयोग किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत