1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार के सीएम नीतीश को लेकर BJP में मची होड़, आठवले बोले-आ जाइए, सुशील मोदी ऐसे हुए नाराज

बिहार के सीएम नीतीश को लेकर BJP में मची होड़, आठवले बोले-आ जाइए, सुशील मोदी ऐसे हुए नाराज

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Jul 30, 2023 03:53 pm IST,  Updated : Jul 30, 2023 03:55 pm IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी में खींचतान चल रही है। एक तरफ रामदास आठवले ने कहा-आ जाइए, स्वागत है तो वहीं दूसरी तरफ सुशील कुमार मोदी ने कहा-उनके लिए सारे रास्ते बंद हैं।

bihar politics- India TV Hindi
बिहार के सीएम नीतीश को लेकर बीजेपी में खींचतान Image Source : FILE PHOTO

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के इस दावे पर कि बिहार के सीएम-जेडी (यू) नेता नीतीश कुमार कभी भी एनडीए में लौट सकते हैं, इस बात को  लेकर बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने कहा, "अगर वह आना भी चाहें तो बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं है। रामदास अठावले न तो बीजेपी प्रवक्ता और न ही एनडीए प्रवक्ता  हैं।"  वह एक पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री हैं इसलिए यह उनकी निजी राय होगी। लेकिन बीजेपी ने  नीतीश कुमार के लिए अपने सभी दरवाजे बंद कर लिए हैं...

सुशील मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा नीतीश कुमार अब एक बोझ बन गए हैं, मुझे संदेह है कि उनका बोझ क्या राजद सहन कर पाएगा। वे लंबे समय से सबके लिए बोझ हैं, अब  वोट ट्रांसफर करने की उनकी क्षमता समाप्त हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह देखा गया था कि अगर नरेंद्र मोदी नहीं आते, तो वह (नीतीश कुमार) 44 सीटें भी नहीं जीत पाते। राजनीति में आप तबतक महत्वपूर्ण हैं जबतक आपके पास वोटों की ताकत है। अन्यथा, आपका कोई महत्व नहीं है..."

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत