1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार चलाने में सक्षम नहीं, बहन-बेटी की हिफाज़त नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें: मायावती

योगी सरकार चलाने में सक्षम नहीं, बहन-बेटी की हिफाज़त नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें: मायावती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 12:32 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 12:32 pm IST

बसपा प्रमुख मायावती ने हाथरस और बलरामपुर रेप की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ अगर बहन-बेटी की हिफाजत नहीं कर सकते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

Mayawati, hathras case- India TV Hindi
योगी सरकार चलाने में सक्षम नहीं, बहन-बेटी की हिफाज़त नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें: मायावती Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: बसपा प्रमुख मायावती ने हाथरस और बलरामपुर रेप की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ अगर बहन-बेटी की हिफाजत नहीं कर सकते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मायावती ने कहा- 'आदित्यनाथ योगी को मैं बताना चाहती हूं कि आपने एक महिला के पेट से जन्म लिया है। आपको दूसरों की बहन-बेटी को अपनी बहन-बेटी समझना चाहिए। यदि आप उनकी हिफाज़त नहीं कर सकते तो बेहतर यही है कि आपको खुद ही पीछे हट जाना चाहिए। खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। 

मायावती ने आगे कहा,  'मुझे 99 नहीं 100% भरोसा हो गया है कि वर्तमान में यूपी के CM सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। बेहतर यही है कि आप या तो नेतृत्व परिवर्तन करें और यदि आप नहीं कर पा रहे हैं तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाएं। कम से कम उत्तर प्रदेश की जनता के ऊपर रहम करें। यही मेरी अपील है।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत