1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा पुलिस ने पकड़ी नोटों से भरी गाड़ी, 2 करोड़ कैश बरामद

नोएडा पुलिस ने पकड़ी नोटों से भरी गाड़ी, 2 करोड़ कैश बरामद

 Published : Nov 11, 2022 06:54 am IST,  Updated : Nov 11, 2022 07:37 am IST

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 58 को सूचना मिली कि हवाला का कारोबार करने वाले कुछ व्यक्ति सेक्टर-55 में एक डील करने के लिये आ रहे हैं, जिनके पास काफी कैश है।

नोएडा में कार से भारी कैश बरामद- India TV Hindi
नोएडा में कार से भारी कैश बरामद Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

दिल्ली से सटे नोएडा से पुलिस को गाड़ी से इतना कैश मिला कि उसे मौके पर इनकम टैक्स की टीम बुलानी पड़ गई। नोएडा के सेक्टर 58 पुलिस ने हवाला गैंग का भंडाफोड़ किया है। जब पुलिस ने गाड़ी पकड़ी और नोटों की गिनती शुरू हुई तो ये रकम 2 करोड़ निकली। इतनी भारी मात्रा में कैश देखकर मौके पर इनकम टैक्स की टीम को बुलाया गया। इस मामले में पुलिस ने मौके से 8 लोगों को हिरासत में लिया है। 

सेक्टर-55 में करने जा रहे थे बड़ी डील 

बताया जा रहा है कि ये सारा पैसा हवाला के लिए ले जाया जा रहा था। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि हवाला के लोकल नेटवर्क के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हो सकता है। ये रकम सेक्टर 58 पुलिस ने बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 58 को सूचना मिली कि हवाला का कारोबार करने वाले कुछ व्यक्ति सेक्टर-55 में एक डील करने के लिये आ रहे हैं, जिनके पास काफी कैश है, सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुये सेक्टर 55 नोएडा से 8 लोगों को कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए लोग अलग-अलग राज्यों के निकले
जो लोग पुलिस ने पकड़े हैं उनकी पहचान जयन्ती भाई पुत्र नागजी भाई देसाई निवासी भलतेज थाना वास्तापुर अहमदाबाद, संदीप शर्मा पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र शर्मा निवासी सी-118, न्यू उस्मानपुर दिल्ली, विनय कुमार पुत्र नीलाम्बर झा निवासी 92 मदनगिरी विलेज नई दिल्ली, अभिजीत हजरा पुत्र अजय हजरा निवासी न्यूपुर वाचल हली शहर 24 परगना नोर्थ पश्चिम बंगाल, रोहित जैन पुत्र स्व. सुमित कुमार जैन निवासी जी-288, सैक्टर-56, नोएडा गौतमबुद्धनगर,  विपुल पुत्र ओटा जी निवासी पुरानी दिल्ली क्लोथ मार्केट टायर बाजार 448 पुरानी दिल्ली, मिनेश शाह पुत्र मनोहर लाल शाह निवासी 12 नं0 अभिलाषा अपार्टमेन्ट गोवालिया टैंक मुम्बई, अनुज पुत्र रमेश चन्द्र भूमिया निवासी 40/ ए स्वामी दयानन्द नगर इन्दौर के रूप में हुई है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत