Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. चपरासी की नौकरी के लिए 3700 पीएचडी धारकों ने भरा फॉर्म, योग्यता चाहिए 5वीं पास

चपरासी की नौकरी के लिए 3700 पीएचडी धारकों ने भरा फॉर्म, योग्यता चाहिए 5वीं पास

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 30, 2018 07:47 pm IST, Updated : Aug 30, 2018 07:47 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस में चपरासी/संदेशवाहक के 62 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास है।

Over 93000 candidates, including 3700 PhD holders apply for messenger’s job in UP | Pixabay- India TV Hindi
Over 93000 candidates, including 3700 PhD holders apply for messenger’s job in UP | Pixabay

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में चपरासी/संदेशवाहक के 62 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास है। इस पोस्ट के लिए यूपी पुलिस को 93,000 उम्मीदवारों के आवेदन मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन आवेदकों में से 3,700 आवेदक ऐसे हैं जिन्होंने पीएचडी की है। वहीं, 50 हजार ग्रेजुएट और 28000 पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है। खास बात यह है कि इन 93,000 आवेदकों में से सिर्फ 7,400 आवेदक ऐसे हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच है।

यूपी पुलिस के मुताबिक, चपरासी/संदेशवाहक के ये 62 पद पिछले 12 सालों से खाली थे। चपरासी/संदेशवाहक की नौकरी एक पोस्टमैन की तरह होती है जिसमें संदेशवाहक को पुलिस के टेलिकॉम विभाग के पत्रों या दस्तावेजों को एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस तक ले जाना होता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में ओवरक्वॉलिफाइड लोगों के होने से सेलेक्शन टेस्ट करवाना होगा।

आपको बता दें कि इस पोस्ट के लिए शुरुआती सैलरी लगभग 20 हजार रुपये प्रति महीना है। ऐसे में बीटेक, पोस्ट ग्रैजुएट या फिर पीएचडी धारकों का इस जॉब के लिए अप्लाई करना समझ में आता है।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement