1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. अगर आपके साथ कुछ ऐसा है तो, समझो आपको हो गया इश्क़

अगर आपके साथ कुछ ऐसा है तो, समझो आपको हो गया इश्क़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2015 05:36 pm IST,  Updated : Feb 06, 2016 07:22 pm IST

“इश्क़ पर ज़ोर नहीं है यो वो आतिश ग़ालिब,जो लगाए न लगे और बुझाए न बने”। ग़ालिब ने कहा प्‍यार क्‍या होता है, ये प्‍यार कैसे होता है। ये प्‍यार आखिर चीज क्‍या है। क्‍या मैं प्‍यार में हूं या फिर यूं ही वो मेरे दिल को भाने लगे हैं। कहीं यह महज आकर्षण तो

dating

हमेशा उसी के बारे में सोचना – अगर आपको प्यार हुआ है तो आप हर वक्त उस खास शख्स के बारे में ही सोचते रहेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी जगह पर हैं और क्या कर रहें हैं। आप दिन-रात उसी के बारे में सोचने पर मजबूर रहेगें। शुरुआत में आप इसे महज एक झुकाव समझें लेकिन आप लाख कोशिशों के बावजूद भी उसकी यादों से पीछा नहीं छुड़ा पा रहें हैं तो आप किसी के प्यार की गिरफ्त में हैं।  
 
उसको दूसरों से खास समझना – आप जब किसी को सबसे अलग समझने लगते हैं और आपको लगता है कि वह कभी कोई गलत काम नहीं करेगा तो आप प्यार में हैं। उसके बारे में यह मानना कि वह कभी किसी की बुराई नहीं करेगा या कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाएगा या फिर आप यह सोंचे कि वह सबसे अलग है और वह समझदारी वाली बातें करता है तो वह आपको अच्छा लगने लगा है।
 
रोमांटिक गाने सुनना – प्यार में पड़ने पर सारी दुनिया रोमांटिक लगती है। अपने माहौल को और रोमांटिक बनाने के लिए आप रोमांटिक गाने सुनेंगे। प्यार होने से पहले के दिनों में भले ही आपकी प्लेलिस्ट में रॉक या ट्रांस म्यूजिक होते हों,लेकिन प्यार में पड़ने के बाद आपकी प्लेलिस्ट रोमांटिक गानों से भर जाएगी। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा हो तो, आप समझ जाइये कि आपको प्यार हो चुका है।

अगली स्लाइड में पढ़े और लक्षणों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल