1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. अगर आपके साथ कुछ ऐसा है तो, समझो आपको हो गया इश्क़

अगर आपके साथ कुछ ऐसा है तो, समझो आपको हो गया इश्क़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2015 05:36 pm IST,  Updated : Feb 06, 2016 07:22 pm IST

“इश्क़ पर ज़ोर नहीं है यो वो आतिश ग़ालिब,जो लगाए न लगे और बुझाए न बने”। ग़ालिब ने कहा प्‍यार क्‍या होता है, ये प्‍यार कैसे होता है। ये प्‍यार आखिर चीज क्‍या है। क्‍या मैं प्‍यार में हूं या फिर यूं ही वो मेरे दिल को भाने लगे हैं। कहीं यह महज आकर्षण तो

dating

बार-बार मिलने की इच्छा हो – प्यार होने के बाद उस इंसान से एक बार मिलने के बाद भी आपका मन दुबारा मिलने का करे या फिर बिना किसी वजह आप उससे बात करने की कोशिश करें तो प्यार होने का पूरा मौका है। प्यार में पडे़ लोगों को केवल उसी के साथ समय गुजारना अच्छा लगता है, जिसे वो प्यार करते हैं। इसमें कोई गलत बात नहीं है क्योंकि जिससे प्यार हो जाता है, उसके बारे में और जानने का मन करता है, इसलिये अगर आप भी हर वीकेंड उससे मिलने का प्लान बनाते हैं, तो आप प्यार में हैं।

खुद को बदलना – प्यार में पडे लोग अपने आप को बदलने की कोशिश करते हैं। आपका ध्यान आपके शरीर पर जाएगा। आप हमेशा स्मार्ट लगने की कोशिश करेंगे। आप न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बदल जाएंगे। आप यही सोचेंगे की उसे इंप्रेस करने के लिये कुछ करने की आवश्यकता नहीं है, केवल एक अच्छें इंसान ही बने रहिये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल