1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नारियल के तेल से घर में बनाइये कंडीशनर, 1 दिन में पाएं सुंदर और चमकदार बाल

नारियल के तेल से घर में बनाइये कंडीशनर, 1 दिन में पाएं सुंदर और चमकदार बाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 01:26 pm IST

बालों में बाहरी कंडीशनर करने के बजाय घर में ही बनाए नारियल तेल का कंडीशनर फिर देखें कमाल।

hair conditioner- India TV Hindi
hair conditioner

नई दिल्ली: हमारे बालों के लिए कंडीशनर की जरूरत क्यों होती है ? जी हां ये सवाल इसलिए क्योंकि आखिर हम बालों में कंडीशनर लगाते ही क्यों है ताकि हमारे बाल सुंदर, सिल्की और चमकदार हो सके लेकिन आपने ध्यान दिया होगा कि इतना कुछ करने के बाद भी हमारे बालों का झड़ना और रफ होने से कंट्रोल नहीं कर पाते है। आप बाहर के इतने सारे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट यूज करते हैं सिर्फ उसकी वजह से ही बाल डैमेज नहीं होते बल्कि धूप, गर्मी, मिट्टी, सूरज की रोशनी, प्रदूषण से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको अपने बालों के लिए कुछ घरेलू नुस्खे करने की जरूरत है। जब भी आप घर में कंडीशनर बनाकर यूज करें तो सबसे पहले बालों में तेल लगाकर अच्छे से मसाज करें और शेम्पू लगाकर बाल से अच्छे से धोएं।

वेंडर ऑयल और कोकोआ मक्खन

कोकोआ मक्खन को पिघला कर उसमें एक टेबल स्पून अल्मंड ऑयल और कुछ बूंद वेंडर ऑयल मिलाकर कंडीशनर बना लें। जब कंडीशनर बन जाए तो उसे अपने डैमेज बालों पर लगा लें। रिपोर्ट्स की माने तो कोकोआ मक्खन बालों में जरूरत के हिसाब से मोश्चराइज कर देता है।

एलोवेरा एंड पीपरमिंट ऑयल
एलोवेरा एंड पीपरमिंट ऑयल का पेस्ट बनाकर आपके बालों में लगाए ये आपको बालों को पोषण प्रदान करने का एक शानदार तरीका है और यह तैयार करना भी आसान है। बस एक नींबू का रस निकालकर चार चम्मच एलो वेरा जेल में मिला ले और हिसाब से उसमें पुदीना तेल के पांच बूंद डाल कर सबको मिला लें। इन कंडीशनर को अपने बालों में पांच मिनट लगाने के बाद ठंडा या गुनगुने पानी से धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल