1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. झड़ते हुए बालों को दो सप्ताह में ठीक करेगा ये घरेलू उपाय

झड़ते हुए बालों को दो सप्ताह में ठीक करेगा ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2018 02:08 pm IST,  Updated : Feb 10, 2018 02:08 pm IST

सबसे पहले एक प्याज को अच्छे से काट लें। और उसे अच्छे तरीके से कद्दू कस कर लें। और फिर बारिक कटे हुए प्याज का जूस बना लें। और उसमें एक टेबल स्पून ओलिव ऑयल मिला लें। और फिर इसे अच्छे से मिलाकर अपने बालों के जड़ो पर लगाएं फिर इसे 30 मिनट तक अपने बालों म

hair fall- India TV Hindi
hair fall

नई दिल्ली: सबसे पहले एक प्याज को अच्छे से काट लें। और उसे अच्छे तरीके से कद्दू कस कर लें। और फिर बारिक कटे हुए प्याज का जूस बना लें। और उसमें एक टेबल स्पून ओलिव ऑयल मिला लें। और फिर इसे अच्छे से मिलाकर अपने बालों के जड़ो पर लगाएं फिर इसे 30 मिनट तक अपने बालों में लगाएं रहने दें। आपको बता दें कि बाल गिरने और टूटने का सबसे बड़ा कारण हमारी बदलती लाइफ स्टाइल और खान पान है, इसके अलावा बालों को सही तरीके से देखभाल ना करने से भी बाल झड़ते हैं।

आदमी हो या फिर औरत बाल झड़ने की समस्या से सभी परेशान है। मौसम बदलने और जगह बदलने की वजह से भी कुछ लोगों के बाल थोड़े बहुत गिरते है पर अगर बालों का झड़ना सामान्य से अधिक हो तो ये एक गंभीर समस्या है। इस लेख में हम आपको बालों का झड़ना रोकने के आयुर्वेदिक इलाज और देसी नुस्खे बता रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से बालों के टूटने और गिरनेकी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

जैतून के तेल को हल्का गर्म कर ले और इसमें 1 चम्मच शहद और 1 दालचीनी पाउडर मिलाकर एक लेप बना ले और नहाने से 15 मिनट पहले बालों पर लगायें, इस नुस्खे से बाल गिरना बंद हो जायेंगे। बालों में रूसी है और बाल झड़ते हैं तो कच्चे पपीते का लेप 10 से 15 मिनट के लिए सर पर लगायें।

मेहंदी में भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए अच्छा है। मेहंदी को अंडे में मिलाकर लगाने से भी फायदा मिलता है। शहद से भी बाल झड़ना रूक जाता है। एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें।

ये उपाय हफ्ते में एक बार करने से बाल गिरना कम हो जाएगा। शहद में दालचीनी मिला कर लगाने से भी बालों का झड़ना बंद हो जाता है।दूध या दही में थोड़ा बेसन मिला कर घोल बना ले और इससे बालों को धोये। इससे बालो में चमक आयेगी और बालों का गिरना भी बंद हो जायेगा।

दही का प्रयोग झड़ते बालों को रोकने का अच्छा घरेलू उपाय है। इससे बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। बालों को धोने के 1\2 घंटा पहले बालों में दही अच्छे से लगाए और जब सुख जाए तब धो ले। दही में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर भी प्रयोग कर सकते हैं। नींबू का रस और दही को मिला कर एक लेप बना ले और नहाने से पहले बालों पर लगायें। लेप लगाने के 1\2 घंटा बाद धो लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल