1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कम दाढ़ी वाले लड़के भी चाहते हैं 'बियर्ड स्टाइल' तो इस तरह पाएं घनी और लंबी दाढ़ी

कम दाढ़ी वाले लड़के भी चाहते हैं 'बियर्ड स्टाइल' तो इस तरह पाएं घनी और लंबी दाढ़ी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2018 05:09 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 05:11 pm IST

आज कल बियर्ड स्टाइल लड़कों के सर चढ़ कर बोल रहा है। लेकिन कई लड़के ऐसे हैं जो अपनी कम दाढ़ी की वजह से इस स्टाइल को फॉलो नहीं कर पाते हैं।

fashion and lifestyle- India TV Hindi
fashion and lifestyle

नई दिल्ली: आज कल बियर्ड स्टाइल लड़कों के सर चढ़ कर बोल रहा है। लेकिन कई लड़के ऐसे हैं जो अपनी कम दाढ़ी की वजह से इस स्टाइल को फॉलो नहीं कर पाते हैं। इन दिनों दाढ़ी बढ़ाने का ट्रेंड है लेकिन कुछ लड़के ऐसे भी हैं जो कम दाढ़ी की वजह से परेशान रहते हैं। इसके लिए वे तरह-तरह के उपाय करते हैं जो ज्यादातर नाकाम रहते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो घर पर ही कुछ उपाय करके इससे आप निजात पा सकते हैं।

आंवला

आंवले के तेल को चेहरे पर लगाने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। आंवले के तेल को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे सरसों की पत्तियों के साथ मिलाकर भी लगता सकते हैं। इसके लिए सरसों की कुछ पत्तियों को पीस लें और आंवले के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाढ़ी वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में चार बार इस प्रक्रिया को करने से आपको फर्क दिखाई देगा।

नारियल का तेल
दाढ़ी के बाल उगाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नारियल और गुलमेहंदी के तेल को दस और एक के रेशियों में मिलाएं और मालिश करें। इसे 15 मिनट के लिए लगे रहने दें फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।

एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करने से रक्त संचार में सुधार होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है। इसके लिए आप रोज 20 मिनट की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल