1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रूखे-सूखे और फ्रिज़ी बालों के लिए चावल का पानी है बेहद फायदेमंद, जानें शाइनी हेयर के लिए कैसे करें इस्तेमाल?

रूखे-सूखे और फ्रिज़ी बालों के लिए चावल का पानी है बेहद फायदेमंद, जानें शाइनी हेयर के लिए कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 19, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Sep 19, 2025 11:02 pm IST

अगर आपके बाल भी बहुत जल्दी फ्रिज़ी हो जाते हैं तो उसे सुलझाने के लिए चावल के पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे

फ्रिज़ी बालों के लिए चावल का पानी- India TV Hindi
फ्रिज़ी बालों के लिए चावल का पानी Image Source : FREEPIK

अगर आपके बाल भी बहुत जल्दी ड्राई, फ्रिज़ी और बजाना हो जाते हैं। तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। चलिए हम आपको बताते हैं आप अपने उलझे बालों को सुलझाने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें

बालों के लिए फायदेमंद है चावल

चावल के पानी में कार्बोहाइड्रेट के साथ फेरुलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। चावल के पानी में में इनोसिटॉल है जो बालों की चमक बढ़ाने के साथ-साथ ग्रोथ और मजबूत  बनाने में मदद करता है।

कैसे बनाएं चावल का पानी?

एक पैन में एक कटोरी सफेद चावल लें। उसमें अधिक मात्रा में पानी और थोड़े से संतरा के छिलकों को भी डाल दें। इसके बाद इसे धीमी आंच में पकने दें। जब चावल आध कच्चे हो तो इस पानी को छान लें। अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें और 10-15 मिनट छोड़ दें।  इसके बाद साफ पानी और शैंपू से धो लें।

चावल के पानी से बालों को होगें ये फायदे

चावल के पानी को लगातार एस्तेमाल करने से आपका हेयर क्यूटिकल्स बेहतर होगा। इसके इस्तमेाल से बालों की चमक बढ़ती है और साथ ही यह स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। यही कारण है कि इसे अनेक हेयर केयर प्रोडक्ट्स में शामिल किया जाता है। चावल के पानी में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। यह पानी बालों को मजबूती देता है जिससे बालों का लगातार झड़ना भी रुकता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल