1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एक घरेलू उपाय और पाएं जोड़ों के दर्द से तुरंत निजात

एक घरेलू उपाय और पाएं जोड़ों के दर्द से तुरंत निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2017 09:50 am IST,  Updated : Jun 06, 2017 09:50 am IST

अगर आप भी जोड़ों के दर्द या फिर किसी भी पुराने दर्द से परेशान है, तो हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे। जिसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार करने से आपको किसी भी दर्द से निजात मिल जाएगा। जानिए इस घरेलू उपाय के बारें में।

joint pain- India TV Hindi
joint pain

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हम अपने कामों में इतना ज्यादा बिजी हो गए है कि थोड़ा सा समय खुद के लिए नहीं निकालते है। दिनभर भागदौड़, बैठे रहने से जोडों में दर्द की समस्या हो जाती है। इसका कारण खराब डाइट और एक्सरसाइज न करना भी हो सकता है।

अच्छी डाइट और खराब दिनचर्या के कारण हमें कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या है जोड़ों के धर्द की। कभी-कभी ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि न तो कोई ठीक से काम कर सकते है न ही आराम से बैठ सकते है। डाइट सही न ले पाने से लोगों में कैल्शियम की कमी हो जाती है और यूरिक एसिड बढ़ जाता है। जिससे गठिया का रोग या फिर किसी पुरानी घुटने की चोट का दर्द शुरू हो जाता है।

अगर आप भी जोड़ों के दर्द या फिर किसी भी पुराने दर्द से परेशान है, तो हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे। जिसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार करने से आपको किसी भी दर्द से निजात मिल जाएगा। जानिए इस घरेलू उपाय के बारें में।

सामग्री

  • आधा चम्मच दालचीनी
  • एक चम्मच शहद
  • गुनगुना पानी

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा गुनगुना पानी ले और फिर इसमें आधा चम्मच दालचीनी और एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे मिश्रण को बहुत अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस लेप को दर्द वाली जगह पर हल्के हाथ से मसाज करें। मसाज आप 5 से 7 मिनट तक कर सकते हैं। आप रोजाना सुबह शाम इसी तरह करें। इससे आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा। अगर आपका दर्द पुराना हो तो आप एक कप हल्के गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीएं। इससे काफी आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल