1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. घर से रहते हैं दूर तो अपनी आदतों में शामिल करें ये कुछ खास चीज कभी नहीं होगा टेंशन

घर से रहते हैं दूर तो अपनी आदतों में शामिल करें ये कुछ खास चीज कभी नहीं होगा टेंशन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 06, 2017 01:23 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 01:23 pm IST

हर व्यक्ति के लाइफ में ऐसा एक पल जरूर आता है कि वह अकेलापन महसूस करता है। ये अक्सर तब होता है जब आप अपने घर से धूर पढ़ाई कर रहे होते हैं या दूसरे शहर में काम कर रहे होते हैं।

fitness- India TV Hindi
fitness

हेल्थ डेस्क: हर व्यक्ति के लाइफ में ऐसा एक पल जरूर आता है कि वह अकेलापन महसूस करता है। ये अक्सर तब होता है जब आप अपने घर से धूर पढ़ाई कर रहे होते हैं या दूसरे शहर में काम कर रहे होते हैं। आपके अकेलापन में आराम से दूर किया जा सकता है लेकिन इसके लिए खास टिप्स को फॉलो करने की जरूरत होती है।

कई बार व्यक्ति को अकेलापन महसूस होता है, जिस वजह से उसका व्यहार भी बदलने लगता है। कभी गुस्‍सा तो कई बार भीड़ में भी चुपचाप बैठे रहना, ये सब उसके आस पास घुमते रहते हैं। हालांकि परिवार के साथ रहने पर इस तरह की फिलिंग्स न के बराबर आती है, लेकिन जो लोग अपने घर से काफी दूर रहते हैं, अक्सर उन्हें अकेलापन महसूस होता है। अगर आप भी उन लोगों में से एक है और इसका असर आपके काम पर भी पड़ता है तो आपको अपनी कुछ आदतें बदलने की जरूरत है।

हेल्थ
हेल्थ

सबसे पहले आपको ये पता करने की जरूरत है कि आपको ऐसा महसूस क्यों हो रहा है। आखिर किस बात से आप सबसे अधिक परेशान हैं, जिससे आपको अकेलापन महसूस होता है। कारण पता होने के बाद सबसे पहले तो उसे दूर करने की कोशिश करें। जिन लोगों से मिलने में, बात करने में आपको सबसे ज्यादा खुशी मिलती है, कोशिश करें कि उनसे रोज कुछ समय के लिए बता हो। इसके अलावा उनसे दो-तीन दिन में मिलने की भी कोशिश करें।

reading book
reading book

पूरे दिन में आपके पास जो समय बच रहा है, उसका कुछ हिस्सा कुछ नई चीज सीखने में लगाएं। अगर उस समय आप कोई नई भाषा सीखने की कोशिश करेंगे तो इससे आपके समय का भी सही इस्तेमाल होगा और आप अकेलपन से भी बचेंगे। कहा जाता है कि किताबों से अच्छा कोई दोस्त नहीं। इसीलिए अपनी आदतों में पढ़ने की आदत को शामिल करें। रोज कुछ न कुछ नया पढ़ने की कोशिश करें। 

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल