1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि के जातक को मिल सकता है जीवनसाथी, शिव मंदिर में चढ़ाएं नारियल

11 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि के जातक को मिल सकता है जीवनसाथी, शिव मंदिर में चढ़ाएं नारियल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 05:29 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 05:29 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

धर्म डेस्क: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस योग में भी कोई कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अतः पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का यह मिलन अत्यंत शुभ है।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । रुका हुआ धन वापस मिल सकता है । मित्रों और परिवारजनों के लिए साथ समय बीतेगा। घर के बड़ों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी । भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है । परिवार में खुशहाली बनी रहेगी । शिव मन्दिर में नारियल अर्पित करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा ।

वृष राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । उधार दिया हुआ धन मिलने से अधूरे काम आसानी से बन जायेंगे । व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा । लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा । सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आप समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध  तरीके से काम करके अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपकी यात्रा सुखद रहेगी । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल