1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि के जातक को मिल सकता है जीवनसाथी, शिव मंदिर में चढ़ाएं नारियल

11 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि के जातक को मिल सकता है जीवनसाथी, शिव मंदिर में चढ़ाएं नारियल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 05:29 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 05:29 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि - आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके मन में किसी की मदद करने का भाव रहेगा । ईश्वर भक्ति में मन लग सकता है । आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी । आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है । स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा । उधार के लेन-देन से बचना आपके लिये अच्छा रहेगा । साथ ही रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है । किसी भी पारिवारिक फैसले से पहले जीवनसाथी की राय जरूर लें और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। शिव चालीसा का पाठ करें, रिश्ते में संतुलन रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल