1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि के जातक को मिल सकता है जीवनसाथी, शिव मंदिर में चढ़ाएं नारियल

11 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि के जातक को मिल सकता है जीवनसाथी, शिव मंदिर में चढ़ाएं नारियल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 05:29 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 05:29 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

rashifal 2018
rashifal 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । दूसरों के कामों में दखल देने से आपकी समस्या बढ़ सकती है । आज सोचे हुए काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है । आज अधिकारी या बड़े लोगों से बातचीत में सावधानी रखें । दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं । आज किसी से मुफ्त में कोई चीज़ न लें। मंदिर जाकर

भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

कन्या राशि - आज अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे । विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। अनावश्यक चिंता और तनाव खत्म होगा । आपको उत्तम दाम्पत्य जीवन की अनुभूति होगी । समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से सम्पर्क फायदेमंद होगा । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी । माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, सभी काम में लाभ की प्राप्ति होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल