1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि के जातक को मिल सकता है जीवनसाथी, शिव मंदिर में चढ़ाएं नारियल

11 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि के जातक को मिल सकता है जीवनसाथी, शिव मंदिर में चढ़ाएं नारियल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 05:29 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 05:29 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

rashifal 2018
rashifal 2018

तुला राशि - आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है । आज किसी से बिना वजह उलझने से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें।घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा । कोई नया काम सीखने का अवसर मिल सकता है । लक्ष्मी माँ के आगे घी का दीपक जलाएं,
आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि - आज गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा । परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे । वर्किंग लोगों को धन लाभ हो सकता है । दोस्तों के साथ मजेदार समय बीतेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। गाय को गुड़ खिलाएं, आपका दिन शुभ रहेगा।(Shanichari Amavasya 2018:11 अगस्त को शनिश्चरी अमावस्या, दुर्भाग्य को दूर करने के लिए करें ये उपाय)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल