1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वाले लोगों को रहना है सतर्क, नहीं तो हो सकता है नुकसान

19 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वाले लोगों को रहना है सतर्क, नहीं तो हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Aug 18, 2018 04:52 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 19 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे।

rashifal 2018
rashifal 2018

धनु राशि - आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों को प्रभावित करेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल आज निकल जाएगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  आज आपकी मेहनत रंग लाएगी| सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। 

मकर राशि - आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बात कहने और सुनने में सावधानी रखेंगे, तो अच्छा रहेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। आज सामाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आज आपकी मेहनत का फायदा दूसरों को मिल सकता है। आज बेवजह किसी की शिकायत ना करें। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी दिक्कतों का अंत होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल