1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, पार्टनर के साथ फॉरेन ट्रिप का बन सकता है प्लान

7 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, पार्टनर के साथ फॉरेन ट्रिप का बन सकता है प्लान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2018 05:33 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 05:33 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। आज के दिन त्रिपुरा में केर पूजा की जायेगी। दरअसल सप्तमी तिथि आज दोपहर 12:05 तक ही रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी।

horoscope
horoscope

कुंभ राशि - आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा।रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से तरोताजा करने का दिन है |आज आप किसी धार्मिक
स्थल पर जाने की योजना बनाऐंगे। परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने का कोई न कोई प्लान जरुर बनाएं| घर से बाहर निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सारे काम होंगे |

मीन राशि - आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों में लगेगा।आज आप किसी नए रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा । आज आपके गुणों एवं योग्यताओं का फायदा आपको आने वाले दिनों में जरुर मिलेगा।अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, आपका दिन शुभ रहेगा |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल