1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 जनवरी: वृश्चिक राशि वालों के भाग्य के सितारे होंगे बुलंद, वहीं इस राशि के लोग वाणी पर रखें संयम

राशिफल 25 जनवरी: वृश्चिक राशि वालों के भाग्य के सितारे होंगे बुलंद, वहीं इस राशि के लोग वाणी पर रखें संयम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2021 06:55 pm IST,  Updated : Jan 24, 2021 07:09 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दिन सोमवार है। द्वादशी तिथि देर रात 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

राशिफल 25 जनवरी   
 - India TV Hindi
राशिफल 25 जनवरी      Image Source : INDIA TV

पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दिन सोमवार है। द्वादशी तिथि देर रात 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। रात 10 बजकर 28 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही सूर्योदय से लेकर देर रात 1 बजकर 56 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही देर रात 1 बजकर 56 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। शाम 4 बजकर 29 मिनट पर बुध मकर राशि से निकल कर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और 4 फरवरी की रात 11 बजकर 5 मिनट तक यही पर गोचर करते रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

 मेष राशि

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत ही बनी रहेगी। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात को शेयर कर सकता है। साथ ही आप उसकी मदद करने में सफल हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। साथ ही वे किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा भी कर सकते हैं। हालांकि सेहत के लिहाज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृष राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आपकी उलझनें कम होंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही कोई पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। हालांकि दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

राशिफल 25 जनवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 जनवरी     

मिथुन राशि 
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट के काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ  किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। शाम को आप अपने बच्चों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। पढ़ाई में मन लगा रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे।

कर्क राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

राशिफल 25 जनवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 जनवरी     

सिंह राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कही से रूका हुआ पैसा वापस आयेगा जिससे आपको राहत महसूस होगी। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आपकी शादी में आ रही सभी रूकावटें खत्म हो जाएंगी। शांती बनी रहेगी।

कन्या राशि
आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। घर पर कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है। आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। 

राशिफल 25 जनवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 जनवरी     

तुला राशि
आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। आपकी सभी समस्याएं पूरी होगी। सेहत के लिहाज से आप तंदरुस्त होंगे।

वृश्चिक राशि 
आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आपको काम करने का कोई नया आईडिया मिलेगा। कारोबारियों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। साथ ही कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

राशिफल 25 जनवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 जनवरी     

धनु राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम पूरा हो सकता है। महिलाओं को कोई बड़ी  सफलता मिल सकती है। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

मकर राशि
आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होगें। आप किसी काम के लिए योजना बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन में सौहार्द बनाये रखने के लिए आपको गलत फहमियों से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

राशिफल 25 जनवरी
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 जनवरी     

कुंभ राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए।   आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

मीन राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको कई तरह के नए अनुभव होंगे। आपके सभी काम सरलता पूर्वक पूरे होंगे। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। किसी काम में की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मजबूत होंगे। सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल