1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 जनवरी: बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 6 जनवरी: बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2018 05:34 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 05:34 pm IST

आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज शाम 07:45 पर बुध धनु राशि में प्रवेश करेगा और 27 जनवरी की रात 01 बजकर 03 मिनट तक यहीं पर रहेगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के  साथ अधिक समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अगर आप कई दिनों से नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन सही है।

कर्क राशि
आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आपपरेशान हो सकते हैं। अपनों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जिससे तनाव की स्थिति कम होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरुरी काम रूकेगा। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल