1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 नवंबर 2021: तुला राशि के जातकों को व्यापार में होगा मुनाफा, जानिए अन्य का हाल

राशिफल 12 नवंबर 2021: तुला राशि के जातकों को व्यापार में होगा मुनाफा, जानिए अन्य का हाल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 11, 2021 07:26 pm IST,  Updated : Nov 11, 2021 07:26 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज अक्षय

नवमी व्रत है। आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। छोटे उद्योग वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है काम की गति बढे़गी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। दिमाग में एक साथ कई चीजें चलेंगी। जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे जिसमे आप सफल भी होंगे । पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। 

वृष राशि

आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। बिजनेसमैन को नए इन्वेस्टर मिलेंगे। पारिवारिक महौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरूरी कार्य में बहन आपसे मदद के लिए कहेगी। पड़ोसियों का आपकी ओर सकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। विवाहित अपने साथी के साथ समय बिताएंगें। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। साथ ही एक दूसरे की कद्र करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । संतान की सफलता से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। रिश्तेदार आपको बधाई देने आपके घर आएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा।

कर्क राशि

आज समझदारी से आप हर तरह की स्थिति को काबू कर लेंगे । बिजनेसमैन को कोई बड़ा आर्डर आने से अधिक फायदा मिलेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। दिनभर काम के बाद शाम का समय आनंद से भरा रहेगा। घर में सभी के साथ डिनर करने से परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। छात्रों को कोई शुभ सूचना मिलने के योग बन रहे हैं जिससे करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। सवस्थ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य कराने की योजना बनेगी। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को किसी बड़े डॉक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी जरूरी काम की वजह से आपका ऑफिस का काम देर से पूरा होगा। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने से कामयाबी मिलेगी। किसी विषय पर अपने जीवनसाथी के साथ बात करेंगे। दोस्तों से मिलने का मन बनाएंगे। 

कन्या राशि

आज का दिन धनवर्षा करने वाला है। जो छात्र रिसर्च कर रहे हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। अपना सभी काम खुद ही करने की कोशिश करें तो बेहतर रहेगा। जो लोग सीमेंट व्यापारी हैं उनके लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी मित्र को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। बच्चे होमवर्क पूरा करने की बजाए खेलने में लगे रहेंगे । पहले किए हुए निवेश का लाभ मिलेगा। वाहन लेने के योग बने हुए हैं। 

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढेंगे। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा न करें वरना दूसरे इसका फायदा उठा सकता हैं। व्यापार में छोटे-मोटे मुनाफे मिलते रहेंगे । जीवनसाथी के सफलता पर आपको प्रसन्नता होगी। अगर आपके मन में कोई पुरानी बात चल रही है तो उससे छुटकारा मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। किसी प्रोपर्टी में निवेश करने के लिए दिन बेहतरीन है। दुकानदारों को उम्मीद से अधिक मुनाफा मिलाने वाला है। 

वृश्चिक राशि

आज विवादों से दूर रहने का दिन हैं। अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें और मीठी वाणी का प्रयोग करें । आपको माता से अच्छी डिश खाने को मिलेगी जिसका आप भरपूर फायदा उठाएंगे। जो लोग समाज सेवा कार्य से जुड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आपकी योजनाएं महत्वाकांक्षी हैं लेकिन इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा। छात्रों के सामने करियर को अच्छा बनाने के विभिन्न अवसर आएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी वरतने की जरूरत है ।

धनु राशि

कारोबार से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया रेस्टोरेंट खोलने का प्लान बनाएंगे। खुले मन और ईमानदारी से काम करने से सफलता निश्चित मिलेगी। विरोधी पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहेंगे। लेकिन आप अपनी समझदारी से उनको असफल कर देंगे। इस राशि के छात्रों को नॉवल पढ़ने का मन करेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डाउन हो सकता है। बेहतर होगा अपने खान-पान का खास ख्याल रखें। घर में कोई नन्हा मेहमान आएगा।

मकर राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते हैं तो यह पूरी तरह से आपके आर्थिक स्थिति को बदल देगा । पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी से कोई फैसला न लें। बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। लवमेट पार्टनर के साथ मूवी देखने का मन बनाएंगे। फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो बड़े भाई का सहयोग इसमें प्राप्त होगा । 

कुंभ राशि

aquarius
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

आज पिता के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे तो सफलता हासिल होगी। किसी पुरानी बात को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करें । फाइन आर्ट्स के छात्रों को सफलता की नई किरण नजर आने वाली है। अपने मोबाइल फोन को अच्छी तरह से चार्ज कर लें क्योंकि ज्यादा काम करना पड़ सकता है। शाम को हल्का खाना खाने से सेहत ठीक रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। 

मीन राशि

आज काम के सिलसिले में दिनभर भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऑफिस में मिले किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये नई योजना बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कई दिनों से रुका हुआ सरकारी काम आसानी से पूरा हो जाएगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। सोशल मीडिया के जरिए समाज के कल्याण में सहायता करेंगे जिससें आपका नाम समाज में ऊंचा होगा । राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल