धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। आज के दिन दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 जून को 11 बजकर 12 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही विभिन्न नक्षत्र वालों पर पड़ने वाले सूर्यदेव के प्रभावों में भी बदलाव आयेगा।
Related Stories
जिसके कारण कुछ राशियों को धनलाभ मिलेगा। कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि: हिसाब-किताब में थोड़ी भूल-चूक भी हो सकती है। ऑफिस या फील्ड में परेशानी हो सकती है। आप किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही में सावधान रहें। हस्ताक्षर करने के पहले जांच कर लें। पूरे दिन किसी न किसी काम में उलझ भी सकते हैं। आपका कामकाज भी ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका फायदा आपको नहीं मिल पाएगा।
वृषभ राशि: अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभल होगा। समय पर कार्य करना सीखें।