1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 मई 2018: मंगलवार का दिन इन राशियों को देगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, लेकिन रहें सतर्क

राशिफल 29 मई 2018: मंगलवार का दिन इन राशियों को देगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, लेकिन रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2018 05:02 pm IST,  Updated : May 28, 2018 06:34 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। हर माह के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या और शुक्ल पक्ष के अंत में पूर्णिमा मनायी जाती है। इस बार मलमास होने के कारण पूर्णिमा का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। 3 साल बाद मलमास आता है।

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन राशि: आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है । आज आपका कोई प्रियजन आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा जिसपर आपको गर्व होगा। सही मायने में आज उत्सव मनाने का समय है क्योंकि आपका कोई करीबी कुछ खास हासिल कर सकता है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वो सन्तान पक्ष को आज अधिक प्रोत्साहन दें और उन्हें शाबाशी देना बिल्कुल ना भूलें।

आपकी पुरानी मेहनत आज आपके आयेगी। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। नये कारोबार में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें मन शांत रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी पुराने मित्र से अनबन हो सकती है,एवॉएड करिये। परिवार में कुछ लोग आपके व्यवहार से अधिक नाराज हो सकते हैं। लेकिन आप अपने कन्सन्ट्रेशन बनाये रखें हो सके अपनों की सहायता से काम पूरा करें। समय रहते ही काम पूरा हो जायेगा।

यदि आप कोई बड़ा बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर ही शुरू करें सफलता जरूर हासिल होगी। काम अधिक होने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। इस राशि के जो छात्र लॉ कर रहे हैं उन्हें आज किसी बड़े वकील के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। पूजा अर्चना के दौरान मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ायें सभी काम आसानी से पूरे हो जायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल