1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 मई 2018: मंगलवार का दिन इन राशियों को देगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, लेकिन रहें सतर्क

राशिफल 29 मई 2018: मंगलवार का दिन इन राशियों को देगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, लेकिन रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2018 05:02 pm IST,  Updated : May 28, 2018 06:34 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। हर माह के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या और शुक्ल पक्ष के अंत में पूर्णिमा मनायी जाती है। इस बार मलमास होने के कारण पूर्णिमा का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। 3 साल बाद मलमास आता है।

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इस राशि छात्र आज अगर किसी कम्पनी में इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं वो अपना आत्मविश्वास बनाये रखें सफलता मिलनी तय है। आज बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साथ ही वॉटर पार्क जाने का प्लान बन सकता है।

इस राशि के जो लोग टीचर हैं आज नौकरी में बदलाव आ सकता है, हो सकता है पदोन्नति का अवसर भी मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता का पैर छूकर जायें काम में आ रही बाधायें दूर हो
जायेंगी।

कन्या राशि: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है । आज आपको किसी तरह की आजादी महसूस हो सकती है। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं जल्दी ही सुलझ जाएंगी। आज लिए जाने वाले फैसले पर कल आपको फिर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।

धैर्यपूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। इस राशि के जिन लोगों पर न्यायिक मामले चल रहे हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है। परिवार में सभी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं। शिवलिंग पर दूध चढ़ायें, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल