1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 मई 2018: मंगलवार का दिन इन राशियों को देगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, लेकिन रहें सतर्क

राशिफल 29 मई 2018: मंगलवार का दिन इन राशियों को देगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, लेकिन रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2018 05:02 pm IST,  Updated : May 28, 2018 06:34 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। हर माह के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या और शुक्ल पक्ष के अंत में पूर्णिमा मनायी जाती है। इस बार मलमास होने के कारण पूर्णिमा का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। 3 साल बाद मलमास आता है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज का दिन कई मायनों में खास है क्योंकि इस बार मलमास होने के कारण पूर्णिमा का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। 3 साल बाद मलमास आता है। इस बार मलमास के साथ पूर्णिमा है। जो कि आपके द्वारा किए गए उपायों को कई गुना बढ़ा देता है। यह आपकी बिगड़ी हुए किस्मत में चार चांद लगा सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आज खाली बैठने के बजाय खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। सफलता जरूर मिलेगी। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। इस राशि के लवमेट आज किसी मंदिर में दर्शन के लिये जायें रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

आज घर में किसी नये वाहन के आने का योग बन रहा है। छात्र आज कोई बेहतरीन किताब पढ़कर अपनी विचारधारा को और स्थिर कर सकते हैं । आज स्वास्थ्य में थोड़ी वीकनेस महसूस होगी। जरूरतमंदो को मीठा हलवा बनाकर दान करें स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।

 

वृष राशि: आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। किसी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अच्छा है, किसी बड़े इन्सटिट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों का व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा।

किसी पार्टी में जाने का योग बन रहा है, जहां पर किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसका सहयोग आपको प्राप्त होगी। शारीरिक दृष्टि से आज आप मजबूत रहेंगे। खाने के साथ शलाद जरूर खायें सेहत फिट रहेगी। किसी कन्या को कपड़े दान करें कुछ नये शुभ अवसर प्राप्त होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल