1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 जुलाई 2018 राशिफल: इन 5 राशियों को जल्द मिलने वाली खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल ...

4 जुलाई 2018 राशिफल: इन 5 राशियों को जल्द मिलने वाली खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल ...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:07 pm IST

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि है। साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र है। शतभिषा नक्षत्र आज रात 10 बजके 28 मिनट तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि कुम्भ है। साथ ही इसका संबंध कदंब के पेड़ से बताया गया है। 

राशिफल
Image Source : PTIराशिफल

सिहं राशि- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कामकाज में आज मन लगेगा।कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस अच्छी होने से आपकी अलग पहचान बनेगी। किसी महत्वपूर्ण लोगों के

साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें कोई इम्पॉरटेंट बात सुनने को मिल सकती है। जो आपके लिये काफी फायदेमंद रहेगी । इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी लंबित केस में जीत हासिल होगी। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेंगे। समझदारी से काम लेने पर सभी काम सरलतापूर्वक पूरा हो जायेगा । लवमेट आज लांग ड्राइव पर घूमने के लिये जायेंगे।

कन्या राशि- आज का दिन खुशियां लेकर आया है । आज आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा, जो आपके विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर सामने खड़ा रहेगा । कारोबार में आ रही समस्याओं को सॉल्व करने के लिये सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के छात्रों को आज जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरुरत है । अगर आप पिछलें कुछ समय से बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आपको इससे राहत मिलेगी। बाहर की चीजों को एवॉएड करें, फायदा आपको जरुर नजर आयेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल